मैनपुरी। सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह के तहत वादों का निस्तारण लोक अदालत की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन ने चार पीठें गठित की हैं। प्राधिकरण सचिव नूतन चौहान ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रेषित पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस तामील कराया है। पीठ संख्या चार के अध्यक्ष अच्छेलाल सरोज अपर जिला जज, सदस्य अपर सिविल जज प्रीती गिरि, सूरज सिंह मध्यस्थ अधिवक्ता ने सूचीबद्ध किए गए चार मामलों में बैठक की। इसमें सभी पक्षकार उपस्थित हुए। 23 तथा 25 मई को भी इस संबंध में बैठकें होंगी। संवाद