फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: समाज में एकता का अभाव ही पतन का कारण

Mon, 19 Oct 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने नगर में अभिषेक दुबे के आवास पर संगठन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में एकता का अभाव ही पतन का सबसे बड़ा कारण है। एकजुटता से ही समाज की समस्याओं का समाधान संभव है। सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों और क्षत्रियों के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि कुछ भ्रमित और जातिवादी लोग इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। समाज में एकता बढ़ने से ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सुधार करने की मांग उठाई। उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित के साथ की घटना में पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पारस दुबे को शहर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर शिवप्रताप मिश्रा, श्याम बिहारी दुबे, श्याम तिवारी, शिवानू पांडेय, रामबेटा त्रिवेदी, रामकांत मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, मोहित पांडेय, अभिषेक रंजन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें