भोगांव। बाजार करने गए एक युवक को पीटकर घायल कर दिया गया। मोहल्ला मिश्राना निवासी शिवम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सदर बाजार स्थित कन्हैया गुप्ता की किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था। तभी मोहल्ला जौहरी निवासी शिवम गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनमोल गुप्ता और विमल गुप्ता आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सीओ आरके द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।