फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर के बाहर खेल रही मासूम पर सियार ने किया हमला, ग्रामीणों ने बचाया

Tue, 23 Dec 2025 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 जिला अस्पताल में भर्ती सियार के हमले में घायल जान्हवी मां के साथ। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरावली। गांव हविलिया में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम पर सियार ने हमला कर दिया। उसे खींच कर ले जाने लगा। तभी पड़ोसी ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी हमला कर घायल कर दिया। एकत्रित हुए ग्रामीणों ने सियार को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राहुल कुमार की ढाई वर्षीय पुत्री जान्हवी सोमवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी। तभी सियार बच्ची को मुंह में दबा कर सियार खींच कर ले जाने लगा। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी सतेंद्र बाहर आ गया और बच्ची को बचाने दौड़ा। सियार ने सतेंद्र पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। हिंसक हो चुके सियार को ग्रामीणों ने घेर लिया और घायल जान्हवी को छुड़ाया। ग्रामीणों ने सियार पर लाठी डंडों से वार किए, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी कुरावली में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के लिए बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें