फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अनुसूचित जाति के युवक की हत्या की जानकारी जुटाएगा प्रतिनिधिमंडल

Sun, 12 Jul 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला अनी के रहने वाले अनुसूचित जाति के युवक की मौत के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी ने एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है जो 14 जुलाई को मृतक के परिजन से मिलेगा और मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट सपा प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। इसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन शामिल होंगे।
विज्ञापन

नगला अनी के रहने वाले अनुसूचित जाती के विकास कुमार का गांव के ही लोगों से विवाद हुआ था। विवाद में हुई मारपीट के बाद उसे घायल अवस्था में सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के शव के गांव में आने से पहले ही बसपा व कई अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि गांव में पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
काफी देर तक विवाद हुआ। ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया, इसके बाद एसडीएम और पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। देर शाम को जब मृतक का शव गांव आया तो फिर से ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें समझा बुझाकर सुबह अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया गया। अगले दिन अंतिम संस्कार के दौरान फिर से कुछ ग्रामीण भड़क गए किसी तरह से प्रशासन और पुलिस ने शव का शांति से अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, समाजवादी पार्टी इस मामले को आड़े हाथ ले रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नौ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल दलित परिवार से मिलेगा। 14 जुलाई को राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन मृतक के गांव पहुंचेंगे उनके साथ मैनपुरी के जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य, मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया, राघवेंद्र गौतम विधायक, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष किशनी श्याम करण शाक्य और अशोक जाटव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पीड़ित के परिजन से मिलेंगे। इस पूरे मामले में परिजन से बात कर वह अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें