भोगांव। उपनगर आलीपुर खेडा के मोहल्ला ताल स्थित शिवमंदिर में बृहस्पतिवार को मूर्ति स्थापना से पहले धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शोभायात्रा शुरू हुई। मुख्य बाजार, कौआ टोला, मोहल्ला बरी होते हुए सुंदर वाटिका महादेव मंदिर, गमा देवी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, शनिदेव मंदिर, बजरंगबली मंदिर और काली माता मंदिर से होकर गुजरी। शोभायात्रा वापस शिवमंदिर पहुंची। वहां मूर्ति स्थापना की गई। इस मौके पर पुजारी श्रीकृष्ण, जबर सिंह फौजी, नौरंगी लाल पाल, अभिलाख सिंह राजपूत, प्रेमचंद्र राजपूत, रंजीत स्वर्णकार, बबलू दीक्षित, कृष्णा मौजूद रहे।