फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मोबाइल गेम खेलने पर डांटने पर बालक घर से भागा

Fri, 16 Oct 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। मोबाइल में गेम खेलने पर परिजन ने डांट दिया तो 13 वर्षीय बालक घर से भाग गया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर फिरोजाबाद से बालक को बरामद कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी कुलदीप कुमार का 13 वर्षीय पुत्र गोपाल कस्बे के जीनियस इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। बृहस्पतिवार को स्कूल से लौटने के बाद गोपाल मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था। इस पर परिजन ने डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से कहीं चला गया। परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बालक को फिरोजाबाद से बरामद कर लिया। इसके बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने लापता बालक को 12 घंटे में फिरोजाबाद से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें