फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का धरना शुक्रवार को भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति भी शामिल हैं। धरना स्थल पर किसान नेता पहुंचे और समर्थन दिया। आशा संगिनियों ने भी भाग लिया, जिससे आंदोलन को नई ऊर्जा मिली। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिली है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें