फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेटी की दुष्कर्म की आशंका

Fri, 04 Jul 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल क्षेत्र के एक गांव में 30 जून की रात मां-बेटी की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे पीड़ितों ने धरना दिया। धरने के बाद एसपी से मिले महिला के पिता ने हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की मांग करते हुए एडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

30 जून की रात एक व्यक्ति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। 12 साल की पुत्री को गला दबाकर मार दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या करने की आशंका जताई गई है। गुरुवार को आरोपी के ससुर निवासी थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद परिवारीजनों के साथ एसपी से मिले। उन्होंने एसपी और एडीएम को अपनी पुत्री और धेवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी। आरोप लगाया कि आरोपी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जब मां ने विरोध किया तो दोनों की हत्या कर दी। घटना के समय आरोपी की बहन निवासी थाना जसवंतनगर जिला इटावा भी घर पर थीं। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। कार्रवाई के बाद दोनों महिला के पिता को सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें