फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल काटकर महिला को घर से निकाला

Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव नगला सकटू में महीने भर पहले एक महिला के ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर और बाल काटकर घर से निकाल दिया। ससुरालीजनों का आरोप है कि उसी के कारण उसके पति की मौत हुई है। पीड़ित की शिकायत पर चौकी पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वह मायके पहुंची। एक महीने बाद गुरुवार को महिला थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गांव में दबिश दी तो आरोपी घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन

जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव अगौंस निवासी श्रीदेवी की शादी रत्नेश कुमार निवासी नगला सकटू जोत के साथ मार्च 2014 में हुई थी। शादी के ढाई महीने बाद ही 17 मई को रत्नेश की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। पति की मौत के बाद ससुराल के लोगों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि महिला के कारण ही उसके पति की मौत हुई है। उसने मायके में शिकायत की तो मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर लोगों को समझाया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
श्रीदेवी का आरोप है कि 17 मई की रात सास निर्मला देवी, देवर रिंकू, कक्का, ननद ऊषा, सीमा, नन्ही, दागश्री, चचिया सास शांती देवी, देवरानी नीलम ने उसको कमरे में बंद कर पिटाई की और बाल काट दिए। बाद में उसे घर से निकाल दिया। उसने अपने एक रिश्तेदार के साथ चौकी नवीगंज पहुंचकर मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

गुरुवार को वह थाना बेवर पहुंची। उसने थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी देने के साथ तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी लेकिन कोई घर पर नहीं मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि ससुराल के लोग रतनेश की मौत के दूसरे दिन ही घर से भाग गए हैं।
------
मामला गंभीर है। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। चौकी प्रभारी ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की इसकी जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- आरएन कुशवाहा, सीओ भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें