फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी और पीड़ित पक्ष में चले लात-घूंसे

Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हाईकोर्ट के निर्देश पर किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराने गुरुवार को दीवानी पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष भिड़ गए। किशोरी और आरोपी के समर्थकों में गाली गलौच के बाद हाथापाई हुई। किशोरी के साथ गई महिला पुलिस की सूचना पर पुलिस दीवानी पहुंची। उसके पिता ने दोबारा मेडिकल कराए जाने का कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। सीजेएम ने माता-पिता की मौजूदगी में किशोरी का दोबारा मेडिकल कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी आठ महीने पहले खटीमा बरेली निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ चली गई थी। किशोरी के पिता ने मोहल्ले की ही एक युवती पर भी आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट में खुद को बालिग बताते हुए उसने खटीमा निवासी युवक को पति बताकर उसके साथ रहने की बात कही। उसने परिवार के लोगों से जान माल का खतरा भी बताया। हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद वह मैनपुरी पहुंची और हाईकोर्ट का आदेश दिखाते हुए पुलिस से कोर्ट में बयान दर्ज कराने को कहा।
थानाध्यक्ष महिला ने हाईकोर्ट के निर्देश पर उसका मेडिकल कराया है। गुरुवार को महिला पुलिस उसका बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट पहुंची। उसका कोर्ट में बयान दर्ज होना था। दोनों पक्षों के लोग भी दीवानी पहुंच गए। वहां उनके बीच गाली गलौच के बाद हाथापाई शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख महिला पुलिस ने अधिकारियों को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच उसके पिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि पुलिस द्वारा कराया गया मेडिकल गलत है। उनकी बेटी नाबालिग है। उसका दोबारा मेडिकल कराया जाए। सीजेएम ने सीएमओ को माता-पिता की मौजूदगी में मेडिकल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें