फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा नकल का खेल

Thu, 12 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार को भी चित्रगुप्त महाविद्यालय में नकल का खेल जारी रहा। महाविद्यालय में हुई परीक्षा में परीक्षार्थी मॉडल पेपर लेकर पहुंचे। महाविद्यालय में बनाए गए सचल दल भी नकल पर अंकुश लगाने में सफल होते नहीं दिखे। कई अन्य विद्यालयों में भी खुलेआम मॉडल पेपर और अन्य नकल सामग्री रखकर परीक्षार्थी प्रश्नपत्र हल कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को चित्रगुप्त महाविद्यालय में खुलेआम हो रही नकल को अमर उजाला ने कैमरे में कैद किया था। जिसे बुधवार के अंक में प्रकाशित किया गया। डॉ. भीवराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बीके पांडेय ने इस मामले को परीक्षा समिति की बैठक में रखने की बात कही थी। बुधवार को भी उसी महाविद्यालय में परीक्षार्थी मॉडल पेपर रखकर नकल करते दिखाई दिए। इस संबंध में कालेज के प्राचार्य डाक्टर राकेश रवि का कहना है कि दो जून से गर्मियों की छुट्टी हो गई हैं। इसके चलते न ही उनके पास पर्याप्त स्टाफ है और न ही साधन। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के नाम पर मात्र एक सिपाही भेजता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा देरी से परीक्षाएं शुरू कराना ही परेशानी है। यदि परीक्षाएं अप्रैल में ही समाप्त हो जातीं तो बेहतर रहता। फिर भी वह अपने स्तर से पूरी कोशिश करते हैं कि नकल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें