फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाने गए युवक पर हमला

Thu, 17 Oct 2013 05:37 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में बुधवार की सुबह दौड़ लगाने गए एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। फायरिंग करते हुए हमलावर मौके से भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत देख सैफई रेफर कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी सत्यपाल सिंह का पुत्र मनोज उर्फ समरपाल (24) बुधवार की सुबह शोभनपुर मार्ग पर रोजाना की तरह दौड़ लगाने गया था। जब वह गांव के बाहर पहुंचा तभी पीछे से आए लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। वह भागकर पुलिस चौकी पहुंचा। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। घायल को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां गंभीर हालत देख डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
घायल मनोज ने पुलिस को बताया कि गांव के रामविलास पंडित से उनकी जमीन को लेकर रंजिश है। रामविलास के पुत्र कौशल से समरपाल का दो दिन पहले विवाद हुआ था। कौशल ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी। कौशल ने बुधवार की सुबह भाई कमलेश, पिता रामविलास और दो अन्य की मदद से उस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने मनोज की तहरीर पर गांव में दबिश देकर रामविलास और कौशल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें