फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की खंदी कटने से 500 बीघा फसल डूबी

Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। क्षेत्र में माइनर की खंदी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने कई बार सूचना दी लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश है। उन्होंने अधिशासी अभियंता नहर से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा में जीटी रोड स्थित गैलानाथ नहर पुल से भनऊ तक के लिए माइनर जाता है। इस माइनर में नगला हरियाना और नगला सुम्मेर के मध्य खंदी कट गई। खंदी कटने से क्षेत्र के किसानों की पांच सौ बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी लेकिन अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
किसानों का कहना है कि खंदी कटने से ग्राम नगला सुम्मेर निवासी कन्हई की 12 बीघा, अनिल की 40 बीघा, रामनरेश की 15 बीघा, सुनील की 45 बीघा, पूर्व प्रधान कमलेश की 30 बीघा, प्रधान पृथ्वीराज की 50 बीघा, मुनी की 12 बीघा, ग्राम नगला हरियाना निवासी वीरे सिंह की 30 बीघा, मुलायम सिंह की 13 बीघा, जरामई निवासी भूमिराज की 17 बीघा, भोले की पांच बीघा, करू की 33 बीघा, राजकुमार की 27 बीघा सहित अन्य किसानों की पांच सौ बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने अधिशासी अभियंता नहर से आंकलन कराकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

-------
पनवाह में दबंगों ने काटी खंदी
शनिवार को क्षेत्र के ग्राम पनवाह में गांव के दबंगों ने खंदी काट दी। खंदी काटने से किसानों की 300 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। थाने पहुंचकर ग्रामीण सुनील, राम बहादुर, बंशीधर, विरमा, सरमन, दलवीर, राजेश्वर, वीरपाल आदि ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें