फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना बचाओ पद यात्रा में शामिल होंगे अधिवक्ता

Tue, 05 Mar 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी (ब्यूरो)। अधिवक्ता परिषद की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाल सिंह चौहान ने कहा कि यमुना का जल प्रवाह द्वापर से अब तक चला आ रहा है। संवेदना शून्य केंद्र सरकार केवल यमुना के प्रवाह को रोक ही नहीं रही बल्कि नदी किनारे बसे नगरों का प्रदूषित जल और मल-मूत्र भी यमुना में पहुंच रहा है। सह जिला संयोजक उपेंद्र यादव ने कहा कि यमुना का प्रदूषण रोकने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाए। एक मार्च से वृंदावन से संत रमेश बाबा की प्रेरणा से शुरू हुई पदयात्रा में अधिवक्ता परिषद भी शामिल होगी। बैठक में एमपी सिंह, एचआर कश्यप, आलोक सिंह, मुकेश यादव, सुबोध चौहान, देशराज, सूरज सहाय, विक्रम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। निर्णय लिया कि यमुना की शुद्धता के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें