मैनपुरी। आईएससी की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू हो गई हैं, जो 27 मार्च तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं के लिए जिले में एक मात्र सेंट थॉमस स्कूल को केंद्र बनाया गया है। यहां सोमवार को अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। प्रश्नपत्र आसान रहा। परीक्षा में 97 परीक्षार्थी शामिल हुए।
आईएससी बोर्ड का जिले में एक मात्र सेंट थॉमस स्कूल संचालित हो रहा है। यहां 97 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। फादर विनोय जोसफ ने बताया कि आईएससी की परीक्षाएं 27 मार्च तक आयोजित होंगी। जबकि आईसीएसई की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 23 मार्च तक आयोजित होंगीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयोजित अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में पंजीकृत सभी 97 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रश्नपत्र आसान रहा। परीक्षा देकर बाहर निकली रिचा ने बताया कि प्रश्नपत्र अधिक कठिन नहीं था।