फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 87 गांव अभी भी अंधेरे में

Wed, 22 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जिले के 87 गांव अभी भी अंधेरे में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा शासन में घोषित किए गए वीआईपी जिले के 87 गांव अभी भी अंधेरे में हैं। सपा के गढ़ करहल विधानसभा क्षेत्र के सर्वाधिक 29 गांव उपेक्षित गांवों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

सपा शासन में जिले को वीआईपी दर्जा दिया गया था। सपा के संरक्षक सांसद मुलायम सिंह यादव के दूसरे घर कहे जाने वाले जिले में वर्ष 2012 के चुनाव में चारों सीटों पर सपा के राजू यादव मैनपुरी, सोबरन सिंह यादव करहल, ब्रजेश कठेरिया किशनी, आलोक शाक्य भोगांव से जीते थे। प्रदेश में सपा की सरकार होने के कारण जिले को 24 घंटे की बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए। तमाम योजनाओं में वरीयता देकर लोगों को सुविधाएं दी गई। सुविधाओं के बाद भी जिले के कई गांव अभी भी अंधेरे में ही हैं। इन गांवों में बिजली के लिए खंभे नहीं लगाए गए हैं और जहां खंभे हैं वहां तार नहीं खींचे गए हैं। बिजली नहीं होने से इन गांवों के लोग अंधेरे में ही रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण अंचल के लोग सपा शासन में बिजली की रोशनी की उम्मीद लगाए रहे मगर सपा शासन में भी उनको बिजली नहीं मिली। सरकार चली गई मगर उनकी उम्मीद अधूरी ही रही।
विज्ञापन


विधानसभा              गांव
मैनपुरी                  09
भोगांव                  23
करहल                  29
किशनी                 26
योग                     87

जिले की अधिकांश ग्रामसभाओं में विद्युतीकरण हो चुका है। कुछ नगलों में विद्युतीकरण नहीं हुआ है। वंचित नगलों में भी शीघ्र ही विद्युतीकरण कराया जाएगा।
एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें