मैनपुरी। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से जिले की 70 छोटी सड़कें जिनकी लंबाई तीन किमी से कम है का नव निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। जून के अंत तक इन सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद है।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड डालचंद्र भूकेश ने बताया कि जिले की छोटी-छोटी सड़कों के नव निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। करीब 70 सड़कों के डामरीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जून के अंत तक इन सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर विभाग ने इन सड़कों को पक्का कराने का निर्णय लिया है। इनमें तीन किलोमीटर से कम दूरी की सड़कें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही धनराशि स्वीकृत होती है टेंडर प्रक्रिया शुरू कर सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।