फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 ई-रिक्शा लाभार्थियों को किए वितरित

Sun, 04 Dec 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मिले ई-रिक्‍शा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसी भी व्यक्ति का शोषण नहीं होगा। शासन की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना परेशानी के मिलेगा। अवैध ढंग से ई-रिक्शा बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई होगी। यह बातें डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

रविवार को करहल रोड स्थित अवंतीबाई पार्क में 68 ई-रिक्शा का पात्रों को वितरण करने के बाद डीएम ने कहा जिले में प्रदेश के सबसे बड़े बिजलीघर का निर्माण प्रगति पर है। इंजीनियरिंग कालेज,  सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। अप्रैल 2017 से सैनिक स्कूल का संचालन कराने के लिए स्टाफ की तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है।
पूर्व मंत्री व विधायक भोगांव आलोक शाक्य ने कहा सरकार की प्रत्येक योजना में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों को लाभान्वित कराया गया है। विधायक सदर राज कुमार उर्फ राजू यादव ने कहा अब ई-रिक्शा स्वामी कम मेहनत कर अल्प समय में गंतव्य तक पहुंचेंगे और मुनाफा कमाएंगे। विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने कहा गरीबों के हितार्थ के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पाकर समाज का गरीब तबका खुश है। सदस्य विधान परिषद अरविंद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनावी घोषण पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर दिखाया है। एडीएम एके श्रीवास्त ने कहा मैनपुरी नगर के 52, भोगांव के 16 व्यक्तियों को एक लाख 68 हजार कीमत के ई-रिक्शे नि:शुल्क वितरित किए गए हैं। ई-रिक्शा के साथ पंजीकरण, बीमा, लाइसेंस भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, पीसीएफ निदेशक अनुजेश प्रताप सिंह यादव, अध्यक्ष नगर पालिका साधना गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि भोगांव अकबर कुरैशी, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, संदीप कुमार, अमित सिंह, राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, परियोजना अधिकारी डूडा एमए खान, अधिशासी अधिकारी रामपाल, श्याम बचन सरोज मौजूद थे। संचालन एसके तिवारी ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें