फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कच्ची दीवार गिरने से 6 बकरियां मरीं, 7 घायल

Sun, 14 Jun 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 29 समान में गिरी दीवार का मलवा हटाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के गांव समान में रविवार को कच्ची दीवार गिर गई। दीवार के सहारे बंधी 6 बकरियां दबकर मर गईं। 7 बकरियां घायल हो गईं। एसडीएम के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम करके घायल बकरियों का उपचार किया है।
विज्ञापन

रविवार को पप्पू सविता निवासी समान की सुबह 11 बजे कच्ची दीवार भर भराकर गिर गई। इस दीवार के सहारे ही पप्पू की 40 बकरियां बंधी थी। दीवार गिरते ही ग्रामीणों ने बमुश्किल बकरियों को बाहर निकाला। जब तक बकरियां बाहर निकाली गईं।
तब तक 6 बकरियां मर चुकी थीं। 7 बकरियां गम्भीर रूप से घायल थीं। प्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम को सूचना दे दी। एसडीएम के आदेश पर मृत बकरियों का पोस्टमार्टम तथा घायल बकरियों का इलाज पशु चिकित्सा अधिकारी नीरज अवस्थी ने किया। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद दीवार से दबकर मरी बकरियों का मुआवजा बकरी स्वामी को दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें