मैनपुरी। सेना भर्ती मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को जवाहर लाल स्टेडियम में मथुरा के युवकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसमें 10813 युवकों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि भाग लेने के लिए 7673 युवा ही पहुंचे। वहीं मात्र 337 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। वहीं शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसमें दो सौ के करीब युवा भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि मैनपुरी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12 फरवरी को सेना भर्ती रैली शुरू हुई थी। इसमें छह जनपदों, आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, हाथरस आदि के युवा को शामिल किया गया था। भर्ती शुरू होने से पहले ही सभी जिलों के युवाओं का आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इसमें लगभग 85 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। शुक्रवार को भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षा का अंतिम दिन था। शुक्रवार को मथुरा की विभिन्न तहसीलों के युवाओं की परीक्षा हुई। इसमें कुल 10813 युवकों ने आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें भर्ती परीक्षा के लिए 7673 युवक ही पहुंचे। इनमें से मात्र 337 युवक ही शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर सके।
शनिवार को ट्रेड्समैन का एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसमें बारबर और कुक आदि के अभ्यर्थी अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। इस परीक्षा में लगभग दो सौ युवा भाग लेेंगे। इसके लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देर शाम से ही तैयारियां शुरू हो गईं। एआरओ श्रीकांत ने बताया कि अब सेना भर्ती समाप्त हो गई है। विभिन्न जनपदों के चयनित युवाओं की अन्य परीक्षाएं अब जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ही होगी।