फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 21 Jul 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के गांव हिरौली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव दीवार में लगी खूंटी में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी 22 वर्षीय शिवानी की शादी करीब डेढ़ साल पहले थाना किशनी क्षेत्र के गांव हिरौली निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। शिवानी का एक सात माह का बेटा भी है। सोमवार देर रात विवाहिता का शव घर के एक कमरे में लगी खूंटी में दुपट्टे फंदे के सहारे लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच परिजन शव को फंदे से उतारने के बाद एक निजी अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव घर ले आए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें