फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी वैन के माध्यम से 1090 की दी जानकारी

Wed, 09 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जानकारी देता वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से कलक्ट्रेट में आयोजित जेंडर संवेदीकरण कार्यशाला के दौरान किया। जिसका अवलोकन जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह, सीडीओ दीपक मीणा ने किया।
विज्ञापन

एलईडी वैन के माध्यम से विगत छह मार्च से जिले के प्रमुुख स्थानों पर शासन की जन कल्याणकारी नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। प्रचार में वूमेन पावर 1090 पर अधिक जोर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं पर होने वाले अपराध और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए 1090 हेल्पलाइन सेवा धीरे-धीरे रंग ला रही है। इस सेवा में लड़कियों और महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। 1090 पर कोई भी पीड़ित महिला या उसकी महिला रिश्तेदार अश्लील काल, मेसेज आने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।  हेल्पलाइन में शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है। इसका वर्णन एलईडी वैन के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें