फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय न मिलने से नाराज युवतियाें ने किया अनशन

Thu, 21 May 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत के मामले में पुलिस द्वारा करीब बीस दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से नाराज मृतक की चारो बहनों ने तहसील परिसर महोबा में अनशन शुरु कर दिया है। युवतियों ने चेतावनी दी है कि यदि पहाड़ मालिक व ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के ग्राम किल्हौवा निवासी विजय उर्फ ब्रजेश कुमार आर्थिक तंगी के चलते जमाला पहाड़ पर मजदूरी करता था।  वह बीकाम की पढ़ाई के साथ ही मजदूरी कर बहनों की पढ़ाई की फीस जमा करता था। 3 मई को पप्पू सिंह नामक युवक ने उसे ट्रैक्टर ले जाने के लिए कहा था, जिससे ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक  के पिता ने पप्पू सिंह व अन्य लोगों पर साजिसन हत्या कराए जाने का आरोप लगाते हुए थाना पनवाड़ी में तहरीर दी थी, लेकिन पनवाड़ी पुलिस ने बीस दिन हो जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नवयुवक की मौत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर मृतक की बहनें सरोज, विमलेश, संगीता, अनुसुइया ने गुरुवार से तहसील परिसर में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया। उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने एसडीएम कुलपहाड़ को फोन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही साथ ही थानाध्यक्ष पनवाड़ी को भी मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है। लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें