ग्राम पुपवारा में आयोजित दंगल में कुन्हेटा के गंगा सिंह पहलवान और किशन बम्हौरी के बीच हुए मुकाबले में किशन ने गंगा सिंह को धूल चटा दी। पुपवारा के राहुल ने कस्बा खरेला के गोली को चारों खाने चित कर मुकाबला जीत लिया। इसके अलावा पहरेथा के विनय और रिहुनिया के गुलाब के बीच हुई कुश्ती में विनय विजयी रहे। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल में रेफरी की भूमिका मनीराम यादव पड़ोरा और रमाशंकर गुप्ता ने निभाई। परंपरागत मेले में पहलवानों ने आकर्षक दांवपेंच दिखाकर दर्शकाें का दिल जीत लिया। इस मौके पर आयोजक हरेंद्र सिंह, अजय सिंह गौतम, राजकुमार सिंह, मनोज तिवारी, मनमोहन यादव, करन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।