बुधवार को इलाहाबाद बैंक स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर बैंक परिसर में आयोजित गोष्ठी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैंक वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है। यदि हम अच्छी सेवाएं नहीं देगें तो बैंक से ग्राहक कटने लगेंगे। हमारी बैंक अधिक से अधिक ग्राहकों को जोड़ने के लिए कम समय में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। ताकि अधिक से अधिक लोगों का बैंक से जुड़ाव हो सके। वरिष्ठ प्रबंधक अनुपम बाजपेई ने कहा कि नई शाखा में लॉकर की सुविधा भी जमाकर्ताओं को दी जाएगी। उनकी शाखा में कम समय में अधिक से अधिक खाताधारकों के काम करने के लिए ओवर टाइम भी बैंक काम करता रहता है। ताकि बैंक के अंदर आया कोई भी ग्राहक मायूस न लौटे। बैंक में जनधन योजना का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड मांग पर किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वाहन, गृह, शिक्षा, उद्योग, वैयक्तिक ऋणों की तत्काल कम कागजों में बैंक स्वीकृति दे रहा है। उन्होंने बैंक की अन्य योजनाओं के बारे में ग्राहकों को जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, प्रबंधक राजकिशोर शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, रामविशाल गुप्ता, राजेेंद्र त्रिपाठी, राममनोहर द्विवेदी, एके हर्ष, आशीष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इलाहाबाद बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर इलाहाबाद बैंक में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां तमाम लोगों ने शिविर में ब्लड ग्रुप की जांच कराई, वहीं कई लोगों ने ब्लड प्रेशर, शुगर के साथ-साथ हेल्थ चेकअप कराया। डॉ. ज्ञानेश अवस्थी ने लोगाें को बताया कि ठंड से बचाव करने के लिए गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ प्रतिदिन अलाव भी तापने की सलाह दी।