महोबा। युवती समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत नाजुक है। कोतवाली क्षेत्र के चुरबुरा गांव निवासी संतोषी पुत्री चेतराम ने शनिवार की रात घरेलू विवाद में जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर युवती ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। इसी तरह बड़ीहाट निवासी अभय व रिवई गांव निवासी गोलू ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।