फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक के पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के डाक बंगला तिराहे के समीप गाली-गलौज का विरोध करने पर सड़क किनारे खड़े युवक पर दबंग ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट को फाड़कर दूसरी ओर निकल गया। युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर निवासी मोहन वर्मा (35) ने बताया कि शनिवार की दोपहर डाकबंगला तिराहे में अंडे की ठेलिया के समीप खड़ा था। तभी वहां उमेश नामक युवक पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। कुछ देर बाद उमेश चाकू लेकर दोबारा पहुंचा और पेट में चाकू मार दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि घटनास्थल पर भी पूछताछ की गई है, जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें