फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नशे में घर लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के आंबेडकर नगर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी हरीराम साहू की पत्नी सावित्री ने बताया कि उसका छोटा बेटा मोनू साहू (32) बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे शराब के नशे में घर लौटा और सो गया। देर रात मां सावित्री ने उसे भोजन के लिए जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा तो परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शराब पीने का आदी होने की जानकारी मिली है। (संवाद)
विज्ञापन


-
उधारी के रुपये मांगने पर श्रमिक को पीटा
कबरई (महोबा)। उधारी के रुपये मांगने पर एक श्रमिक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। कस्बा कबरई के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी छुट्टन अनुरागी ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह क्रशर प्लांट में मजदूरी करता है। उसने एक वर्ष पहले पड़ोसी के एक रिश्तेदार को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। 30 जून को एक शादी समारोह में वह मिला तो रुपये वापस मांगे। इस पर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि उधारी के रुपये वापस देने और इलाज कराने का आश्वासन आरोपियों ने दिया तो पुलिस ने उनका समझौता करा दिया, लेकिन अब तक न तो आरोपियों ने इलाज कराया और न ही रुपये वापस लौटाए। अब आरोपी उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें