श्रीनगर (महोबा)। मन में जोश और जज्बा हो तो कोई भी कार्य किया जा सकता है। ऐसा ही ग्राम बरा के युवाओं ने कर दिखाया है। गंदगी से पटी पड़ी तलैया को पानी भरने लायक बना दिया।
गांव के युवा रोहित तिवारी, मोनू तिवारी, पीयूष, हरेंद्र कुमार, प्रेम नारायण, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, शिवम तिवारी ने महाकाल ग्रुप बनाया। जिसके माध्यम से 15000 रुपये एकत्र कर जेसीबी से तलैया की साफ-सफाई कराई है। जिससे अब तलैया में बारिश का पानी सहेजा जा सकेगा। सूरज तिवारी ने बताया कि यह तलैया कई वर्षों से कचरे से भर गई थी और बारिश का पानी निकल जाता था। तलैया की साफ सफाई से जहां जलस्तर में वृद्धि होगी वही गांव के लोग इसका उपयोग कर सकेंगे।