फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वंदे भारत के सामने कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के मकरबई खोड़ा गांव निवासी कल्लू यादव (25) अपने पिता केशू यादव व मां गुजरतिया के साथ रहता था। कल्लू शुक्रवार की शाम घर से निकला था और इसके बाद उसने झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन किनारे पहुंचकर वंदे भारत के सामने कूदकर जान दे दी। बेटे की मौत की खबर माता-पिता को मिली तो वह बदहवास हो गए और बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार कल्लू यादव शराब का लती था और आए दिन घर में किसी ने किसी बात को लेकर कहासुनी करता रहता था। शुक्रवार को भी वह नशे की हालत में आया था और कहासुनी के बाद घर से निकल गया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में यह बात पता चली है कि मृतक शराब का लती था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

बस अड्डा पर खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें