फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गुटका थूक रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत

Sat, 21 Mar 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर गुटका थूकते समय गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी चंद्रप्रकाश (36) मां सरोज और पिता जयपाल के साथ शुक्रवार को पैसेंजर ट्रेन से झांसी जा रहा था। तभी घुटई व कनकुआं के बीच युवक गुटका थूकने के लिए ट्रेन कोच के गेट पर गया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से ट्रैक पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी 112 पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। वहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि चंद्रप्रकाश चार बेटों में तीसरे नंबर का था। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना से मृतक की पत्नी रेखा व चार वर्षीय बेटे रितिक का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें