जिला अस्पताल में इलाज कराता धीरज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा लौड़ी के रामूपुरा में शुक्रवार शाम पटाखा फटने से युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
कस्बा लौड़ी के रामपुरा निवासी दयराम के घर कुछ दिन पहले समारोह था। इसमें पटाखे छुड़ाए गए।
इस दौरान जो बच गए, उसे घर में रख दिया गया। शुक्रवार को दयाराम का बेटा धीरज (21) अलमारी में रखे पटाखे (हथगोले) को उठा कर दूसरी जगह रख रहा था। इस दौरान वह हाथ से छूड़ कर नीचे गिर गया और फट गया।
धमाके में धीरज की तीन अंगुलियां उड़ गई। उसकी आंख में भी चोट आई है। उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ देर बाद झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। धमका इतना जबरदस्त था कि जमीन में गड्ढा हो गया।