फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मेला देखकर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कजली मेला देखकर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ गांव निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा (32) सोमवार की शाम कजली मेला देखने पैदल महोबा आया था। देर रात वह गांव लाैट रहा था। झांसी-मानिकपुर स्थित बरीपुरा रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी माैके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की। मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता जगराम ने बताया कि बेटा कजली मेला देखने के लिए घर से निकला था। पता नहीं वह रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंच गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें