फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पालतू कुत्ते को टहला रहे वकील की कार की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01 एमएचपी 02 परिचय-अधिवक्ता आदित्य सोनी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

-पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन व चालक की तलाश में जुटी
-कानपुर-सागर हाईवे किनारे स्थित घर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात घर के बाहर पालतू कुत्ते को टहला रहे अधिवक्ता की कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
मोहल्ला बजरंग चौक निवासी अधिवक्ता आदित्य सोनी (27) शहर स्थित कचहरी में वकालत करते थे। रात करीब 10 बजे वह पालतू कुत्ते को हाईवे किनारे घर के बाहर सड़क पर टहला रहे थे। इसी दाैरान तेज रफ्तार अल्टो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई भरत सोनी ने बताया कि सड़क पर पालतू कुत्ते को टहलाते समय कार की टक्कर से छोटे भाई की मौत हुई है। वह अविवाहित थे। घटना से पिता कृष्ण सोनी व मां गीता देवी रो-रोकर बेहाल है। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और उसके चालक की तलाश कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें