कबरई (महोबा)। कबरई के मोहल्ला शास्त्री नगर में सोमवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत युवक ने डीजे संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी मदन श्रीवास ने दी तहरीर में बताया कि भाई नरेश पड़ोसी उपेंद्र की बेटी के जन्मदिन समारोह में डीजे बजा रहा था। तभी उपेंद्र का साला सुदेश निवासी जखेड़ा थाना कुरारा, हमीरपुर नशे में नरेश से गाली-गलौज करने लगा। समझाने पर वह वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद चाकू लेकर लौटा और नरेश पर हमला कर दिया। इससे उसके चेहरे व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।