फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में राधा, उर्मिला व जयकरन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कागज-कलम के माध्यम से मतदान के महत्व से जुड़ी विभिन्न आकृतियां उकेरी। निर्णायक मंडल ने छात्र-छात्राओं के पोस्टर की सराहना करते हुए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में 25 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अभय सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को देशहित में जागरुक मतदाता आदर्श नागरिक व सदविचारों से परिपूर्ण समाज के निर्माण में लगने का आहवान किया। कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद आरिफ राईन ने युवाओं को भविष्य का भारत बताया। कहा कि जिस देश के युवा जैसे होंगे वैसे ही देश का निर्माण होगा।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे बेहतर पोस्टर बनाने पर राधा अनुरागी को विजेता जबकि उर्मिला अनुरागी को दूसरा व जयकरन को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए परिजनों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों को भी आगामी चुुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने का आहवान किया गया। कार्यक्रम में प्रो. क्रांतिदेवी, खालदा बेगम, संदीप खरे, शंभू राजा समेत तमाम प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें