महोबा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में शनिवार को जिला र्स्पोट्स स्टेडियम में कबरई विकास खंड क्षेत्र की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने सहभगिता की। बालिका वर्ग कबड्डी में बरीपुरा और बालक वर्ग कबड्डी मेें पहपहरा टीम ने बाजी मारी।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, रंजीत दूसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में अरुण सिंह प्रथम व रंजीत राजपूत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अजेंद्र अव्वल और लवकुश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर दौड़ में भगवत ने प्रथम व लवकुश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में योगेंद्र यादव व जितेंद्र कुमार क्रमश: प्रथम व दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में रहनुमा ने बाजी मारी। सीमा को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में रोशनी तिवारी प्रथम व खुशी दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में भारती प्रथम व खुश्बू को दूसरा स्थान मिला। गोला फेंक प्रतियोगिता में नेहा प्रथम व ज्योति दूसरे स्थान पर रही। तवा फेंक में प्रियंका प्रथम व रहनुमा दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग कबड्डी में पचपहरा की टीम विजेता व ग्राम पंचायत बन्नी की टीम उप विजेता रही। कबड्डी के बालिका वर्ग में बरीपुरा विजेता व धरौन उप विजेता, बालक वर्ग बालीबॉल में बरीपुरा टीम ने बाजी मारी। गहरा की टीम उप विजेता रही। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नरेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।