चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के बमरारा गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बमरारा गांव निवासी ठाकुरदास का पुत्र गंभीर (35) दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था।
कुछ दिन पहले वह घर आया था। बुधवार की युवक ने मकान के कमरे में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई। (संवाद)