फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीयू 16 विषयों में शुरू करेगा ओडीएल कोर्स

Wed, 10 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 16 विषयों में ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) कोर्स माह फरवरी में शुरू करेगा। इसका प्रपत्र विश्वविद्यालय की ओर से यूजीसी को भेज दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया साल में दो बार फरवरी व जुलाई माह में शुरू होगी। ऐसे में अब बुंदेलखंड के छात्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से भी कोर्स कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के 24 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। इसके अलावा जिले में छात्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कैंपस में अध्ययन करते हैं। बीयू को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से कैटेगिरी-एक विवि का दर्जा मिल चुका है। यह कैटेगरी संस्थागत योग्यता, अकादमिक उत्कृष्टता, प्रशासनिक पारदर्शिता, अनुसंधान क्षमता व नवाचार पर फोकस करने पर ही मिलती है। बीयू को नैक से ए प्लस-प्लस का दर्जा प्राप्त है, इसलिए यूजीसी को केवल सूचित करने के साथ ही ओडीएल कोर्स शुरू किया जा सकता है।
कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि यूजीसी को ओडीएल कोर्स शुरू करने के संबंध में भेजा है। इसकी स्क्रीनिंग के बाद अनुमति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसमें दाखिला माह फरवरी व जुलाई में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें