महोबा। थाना खन्ना के ग्राम ग्योड़ी में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम ग्योड़ी निवासी महेश (28) पुत्र रामनारायण की शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए और शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को नही दी गई।