फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के बपरेथा गांव में खेत पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बपरेथा निवासी अरविंद राजपूत (40) सोमवार की सुबह खेत पर था तभी ट्यूबवेल के पास तार में कट होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर गया।
विज्ञापन


आसपास खेतों में किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। अचेत अवस्था में अरविंद को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी अनीता, बेटी माही व बेटा यशेंद्र रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें