फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवक ने खाया जहर, एजेंसी मालिक पर प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-अन्य स्थानों में वृद्ध समेत दो लोगों जहर खाकर की जान देने की कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के चुरबरा गांव में रविवार को एजेंसी मालिक की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य स्थानों में वृद्ध समेत दो लोगों ने जहर खा लिया।
चुरबरा निवासी संजय अहिरवार (28) शहर की ई-रिक्शा एजेंसी में काम करता है। उसे किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मां फूलादेवी ने बताया कि बेटा एक ई-रिक्शा एजेंसी में काम करता है। एक साल पहले एजेंसी में बिक्री के हिसाब में गड़बड़ी पर एजेंसी मालिक ने उस पर 2.04 लाख रुपये का बकाया बताया था। तब उसने डेढ़ बीघा जमीन बेचकर रुपये देकर कर्ज चुकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी संचालक बेटे को परेशान करता रहा। कुछ दिन पहले मालिक ने साथियों के साथ गांव आकर मारपीट की थी। रविवार को मालिक ने बेटे को फिर से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर बेटे ने जहर खा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। इसी तरह कालीपहाड़ी निवासी पुष्पा (26) और नयापुरा बंधानवार्ड निवासी रामअवतार (55) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें