फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिहार गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़/श्रीनगर। कोतवाली कुलपहाड़ के बिहार गांव में युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी घटना में किसान ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बिहार गांव निवासी सूरज सिंह (28) शनिवार की रात घर पर था। देर रात मकान के बाहर बने टिनशेड से फंदा लगा लिया। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने उसका शव लटका देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पिता हरनारायण ने बताया कि बेटा शराब पीने का लती था। उसकी शादी नौ वर्ष पहले हुई थी। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में अपने दो बेटों के साथ थी। पिता घटना के कारण नहीं बता सका। कोतवाली प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं थाना श्रीनगर के ज्योरइया गांव निवासी कालीचरन (50) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण है। वह शराब पीने का लती है। शनिवार की देर शाम वह घर पर था। इसी दाैरान शराब के नशे में रस्सी का फंदा लगा लिया। किसी कार्य से कमरे में पहुंचे परिजन ने उसे फंदे पर लटकता देख नीचे उतारा और बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बेटे अरविंद पिता के फंदा लगाने का कारण नहीं बता सका। मामला संदिग्ध होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें