महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के दिसरापुर गांव में बंद बिजली लाइन का तार चोरी करते एक युवक को निगम की टीम ने पकड़ा। अवर अभियंता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
बजरिया पावर हाउस के अवर अभियंता आशीष पांडेय शुक्रवार शाम दिसरापुर गांव गए। उन्होंने एक युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी मात्रा में तार ले जाते देखा। जांच में दिसरापुर की बंद पड़ी लाइन का चोरी का तार निकला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बरामद तार 600 किलो वजन का था जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने किड़ारी निवासी रोहित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।