फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवक का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 06 परिचय-रामनरेश अहिरवार (फाइल फोटो)।स्रोत: परिजन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा में रविवार की सुबह युवक का शव निर्माणाधीन मकान की चौखट पर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजन से जानकारी ली। मृतक के चाचा ने सात दोस्तों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भटीपुरा निवासी रामनरेश अहिरवार (18) मजदूरी करता था। शनिवार की रात वह भोजन करने के बाद दुर्गा पंडाल की ओर गया था। सुबह जब परिजन और पड़ोसी जागे तो युवक का शव मोहल्ले के एक निर्माणाधीन मकान की चौखट पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चाचा दौलत अहिरवार ने बताया कि रात को भतीजा मोहल्ले में दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल बना रहा था। मोहल्ले के सात दोस्तों से उसकी पूर्व में लड़ाई हो चुकी है।
आरोप लगाया कि रात को दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए पंडाल की रस्सी से शव को फंदे पर लटका दिया। उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी रविकांत गोंड ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें