फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवक की झारखंड नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी क्षेत्र से निकली झारखंड नदी में सोमवार की सुबह दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मलवाहामाफ गांव निवासी सलमान (20) सुबह करीब 10 बजे दोस्तों के साथ झारखंड नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से सलमान को नदी से बाहर निकाला गया। अचेत अवस्था में परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डॉ. राजेश वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार शाहरूख ने बताया कि सलमान चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी का काम करता था। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें