फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे की आवाज दिल्ली में गूंजेगी- योगेंद्र

Sun, 10 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एवं स्वराज्य अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि बुंदेलखंड में अकाल जैसे हालात है, यहां पर लोगों को महीनों से दाल नसीब नहीं हुई है। बुवाई न होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट है। बुंदेलखंड के सूखे की आवाज दिल्ली में बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन


 
राष्ट्रीय संयोजक शनिवार को विकास खंड कबरई के ग्राम सिजही में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह बुंदेलखंड के कई जिलों का भ्रमण कर महोबा आए हैं।



महोबा जिले की सबसे ज्यादा हालत खराब है, यहां पर किसान की 90 प्रतिशत जमीन पर बुवाई नहीं हो सकी है। किसान रोजगार न मिलने से पलायन कर रहा है।



उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल उत्तर प्रदेश में सबसे बाद में लागू हुआ है। कहा कि तेरह जनवरी को आ रहे मुख्य सचिव को अधिकारियों के हिसाब से नहीं बल्कि अपने हिसाब से गांव का दौरा करना चाहिए तो हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि किसानों से भी सूखे की स्थिति की जानकारी ली है। कहा कि वह सूखे की रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपूंगा। इस मौके पर दिलीप यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें