सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में योगाभ्यास करते लोग
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम के पांचवें दिन योग व प्राणायाम से निरोग रहने के तरीके बताए गए।
ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम में कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक आत्मानंद, कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, अंजू शिहवरे, प्रीति आदि शामिल रहे। योगाचार्य माधवी ने ऑनलाइन योगाभ्यास में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को निरोगी रहने के लिए योग के तरीके बताए। मुख्य अतिथि आत्मानंद ने योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी। कहा कि नियमित योग से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय करेगा पुरस्कृत
चरखारी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. रामकिशोर ने बताया कि इस बार ऑनलाइन योगाभ्यास कराया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वालों को आयुष मंत्रालय पुरस्कृत करेगा। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्विज प्रतियोगिता भी होगी। (संवाद)