फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की ज्योति ने झांसी की रेनू को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। चरखारी के गोवर्धन्नाथ मेले में शनिवार को अखिल भारतीय दंगल आयोजित हुआ। यहां दूर-दराज से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन कराया। दंगल में महिला कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। महिला कुश्ती में झांसी की रेनू पहलवान और हरियाणा की ज्योति पहलवान के बीच हुई। इसमें हरियाणा की ज्योति ने झांसी की रेनू को पांच मिनट में चित्त कर दिया। दंगल के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय किसान मोर्चा प्रभारी राजेश सिंह, विद्या मंदिर चरखारी के अध्यक्ष ओमशंकर श्रीवास्तव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

काठमांडू (नेपाल) के शंकर थापा व राजस्थान के गब्बर के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। बाद में शंकर थापा ने गब्बर पहलवान को पराजित किया। दिल्ली के राहुल और देहरादून के राजू पहलवान के बीच कांटे की कुश्ती में सात मिनट बाद राजू पहलवान ने राहुल को पटकनी देकर विजय हासिल की। बनारस के सिकंदर पहलवान और कुलपहाड़ के सोनू पहनवान के बीच हुई कुश्ती में सिकंदर पहलवान विजयी रहे। अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा बजरंगीदास ने मुरैना (एमपी) के लोटन पहलवान को पराजित कर दिया। बनारस के सिकंदर पहलवान ने राजस्थान के भूकंप पहलवान को धूल चटाई।
चंडीगढ़ के अमित पहलवान और नेपाल के शंकर पहलवान के बीच कुश्ती का मुकाबला हुआ, जिसमें नेपाल के शंकर पहलवान ने चंडीगढ़ के अमित पहलवान को पराजित कर दिया। राजस्थान के जल्लाद सिंह ने चंडीगढ़ के राजवीर पहलवान को कड़े मुकाबले में चित कर दिया। राजस्थान के तूफान सिंह व मथुरा के कुलदीप पहलवान के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। इस मौके पर चेयरमैन मूलचंद अनुरागी, पूर्व चेयरमैन अरविंद सिंह, रामरतन गुरुदेव, राजिक अली, अरुण द्विवेदी, प्रदीप पंसारी, संयोजक कपिल पहलवान व एनाउंसर कमलेश पहलवान बांदा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें